February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार की देर रात राजधानी के राजपुर रोड में सड़क हादसे में घायल महिला को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को चुनाव प्रचार और सोमवार को मसूरी में आयोजित होने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा के कार्यक्रम स्थल गांधी चौक के निरीक्षण करने पहुंचे थे। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे जब जोशी मसूरी से निरीक्षण कर वापस राजधानी लौट रहे थे, तो उन्‍हें राजपुर रोड़ में सड़क दुर्घटना में घायल महिला दिखी।

घायल महिला मन्नत राजधानी के ही राजपुर रोड़ में एक निजी कैफे में नौकरी करती है और वह वहां से अपने घर जा रही थी। कैबिनेट मंत्री जोशी ने सड़क पर घायल को देख काफिला रुकवाया और मदद करते हुए उसे तत्काल अपने निजी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया। मंत्री ने मौके पर ही अस्पताल प्रशासन से फोन पर वार्ता कर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए।

Loading

About The Author


Spread the love