पौड़ी जनपद में एक कार बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी

बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी जिले के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के खिर्सू चौबट्टा के पास एक कार बेकाबू होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार सात लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर खाई से चार शवों और तीन घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। एसडीआरएफ के मुताबिक, कार में सात लोग सवार थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
ये हैं मरने वाले
1-सृष्टि नेगी (18), परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल।
2-आरुषी (13), ग्राम उरेगी, पौड़ी गढ़वाल।
3-सौम्या (9), परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल।
4-मनवर सिंह उर्फ सोनू (चालक), चोपड़ा, पौड़ी गढ़वाल।
ये हैं घायल
सागर उर्फ कान्हा, ग्राम उरेगी, साक्षी नेगी, परसुंडाखाल, समीक्षा रावत, काठुली, पौड़ी गढ़वाल।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश