शुक्रवार को भी धधकते रहे जंगल, लगातार वनाग्नि की घटनाओं से अब तक सैकड़ों हेक्टेयर वन भूमि जलकर राख
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। गढ़वाल मंडल के जिलों के जंगलों में जारी वनाग्नि की घटनाओं में अभी भी रोक नहीं लग पाई है। शुक्रवार को भी रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी आदि जिलों के जंगल धधकते रहे। उधर, वन विभाग भी वनाग्नि को काबू करने की कोशिश में जुटा रहा।



रुद्रप्रयाग जिले के कर्णप्रयाग वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगल शुक्रवार को अचानक धधकने लगे, जिससे कई हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से राख हो गए। भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ, लेकिन सकून देने वाली बात यह है कि किसी जानमाल की सूचना नहीं है। जंगल में लगी आग को धनपुर रेंज के कर्मचारी बुझाने में जुटे हैं। उधर, आग लगने से जहां जंगल के जंगल राख हो रहे हैं, वहीं वनाग्नि से पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है।
इसके अलावा आग को बुझाने के बावजूद फिर धधकने लगती है, जिससे समस्या और भी विकराल हो रही है। उधर, धनपुर रेंज की रेंज अधिकारी शिवांगी डिमरी ने बताया, कमेड़ा बीट, धनपुर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत लगी वनाग्नि को गौचर क्रू स्टेशन की टीम द्वारा कड़ी मेहनत के बाद देर रात को ही नियंत्रित कर लिया गया था।
उधर, चमोली जिले के देवाल इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात जंगल में लगी आग की चपेट में आने से तीन कमरे जलकर नष्ट हो गए। इंटर कॉलेज के पीछे के जंगल में लगी अचानक आग से टीन सेट से बने तीन कमरे जलकर नष्ट हो गए हैं। इन कमरों के अंदर का फर्नीचर भी नष्ट हो गया है। कमरों में हाईस्कूल की कक्षाऐं संचालित होती थी। प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात को जंगल की आग से विद्यालय के तीन कमरे व फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया है। बताया, इन कमरों में हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित होती थी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश