February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चमोली : बादल फटने से आधा दर्जन गांवों में तबाही

Spread the love

प्राणमति नदी में भारी उफान, बहुत ही तीव्र बेग से बहने लगी है नदी
बाढ़ के पानी से सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर भी डूबा, लोगों में खौफ बरकरार
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। जिले के थराली क्षेत्र में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ आ गई, वहीं सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर डूब गया।
इसके अलावा ब्रह्मताल, सुपताल और भेकल ताल क्षेत्र में बादल फटने से प्राणमति नदी काफी तीव्र गति से बहने लगी है। सोल घाटी के ऊपरी क्षेत्रों में तेज गर्जना संग भारी बारिश से प्राणमति नदी ने बेहद रौद्र रूप धारण कर बहने लगी है। नदी के साथ बड़े बोल्डर और सैकड़ों पेड़ बह रहे थे। नदी की गर्जना कई किमी दूर तक सुनाई दे रही है। नदी के क्षेत्र में रह रहे ग्रामीण घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।
पुलिस-प्रशासन की टीम लोगों को नदी के किनारे से हटाने के काम में जुट गई है।पिंडर नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने ग्वालदम, थराली तिराहा और नासिर बाजार में रात गुजारी।
बीते रविवार को थराली और सुना को जोड़ने वाला मोटर पुल और झूला पुल नदी के सैलाब में बह गया था और ग्रामीणों ने यहां अस्थाई पुल का निर्माण किया था, लेकिन प्राणमति नदी में फिर से आई बाढ़ में पुल बह गया। बादल फटने से रतगांव, ढाडर बगड़, देवकुना गांव में भी भारी तबाही हुई है।

Loading

About The Author


Spread the love