यात्रा को बदनाम करने वालों पर रिपोर्ट, बिना रजिस्ट्रेशन की बसों और गाड़ियों को वापस भेजने के निर्देश
अधिकारियों को मोबाइल 24 घंटे खुले रखने, यात्रा से सबंधित शिकायतों को जरूर सुनने के निर्देश
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर स्वास्थ्य विभाग को विशेष फोकस करने के सख्त निर्देश देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने की भी हिदायत दी है।

चारधाम यात्रा पर आने वाले कुछ श्रद्धालुओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी न देने या गलत जानकारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सचिवालय में चारधाम यात्रा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। हैं। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने बताया, इस बार यात्रा रूट पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इनमें 44 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लेब शुरू की गई हैं। 11 भाषाओं में यात्रा से संबंधित एसओपी जारी की गई है।
बताया, स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वालों और फेक न्यूज या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि फेक न्यूज या वीडियो से यात्रा को बदनाम करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन एवं ट्रिप कार्ड, पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन की गाड़ियों के यात्रा मार्ग पर संचालन पर सीएस ने तत्काल रोकने और वापस भेजने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को टूर ऑपरेटर्स के साथ बिना रजिस्ट्रेशन, बिना ट्रिप कार्ड या पोस्ट डेटेड रजिस्ट्रेशन के वाहनों के मुद्दे पर बैठक करने निर्देश दिए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को जगह-जगह पर स्थापित चेक प्वाइंट पर चिन्हित कर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों एवं पुलिस महानिदेशकों को भी पत्र भेजा जाएगा।
श्रद्धालुओं की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निवारण के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने मोबाइल पर प्राप्त किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने तथा यात्रा से संबंधित शिकायतों को अवश्य सुनने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा, प्रभारी सचिव द्वारा सचिवालय से ही प्रशासन एवं डीएम आदि के माध्यम से नियमित रूप से यात्रा की मॉनिटरिंग की जाएगी। सचिवालय एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, सचिन कुर्वे, को दिलीप जावलकर आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश