October 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति

Spread the love

तीन प्रदेशों के राज्यपालों का स्थानांतरण, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल बनाए गए

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की सिफारिश के बाद शनिवार को रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त करते हुए तीन प्रदेशों के राज्यपालों को स्थानांतरित भी कर दिया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए हैं, जबकि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन महाराष्ट्र और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अब पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनाए गए हैं। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आचार्य के पास मणिपुर राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नौकरशाहों में एक के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उधर, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किशन राव बागडे को राजस्थान, असम के पूर्व सांसद रामेन डेका को छत्तीसगढ़, सीएच विजय शंकर को मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Loading

About The Author


Spread the love