February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

जम्मू-कश्मीर के पंचायत अफसरों ने देखा विकास कार्य

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों ने राजधानी के रानीपोखरी ग्राम पंचायत में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान युवा अफसरों ने विकास कार्यों का गहराई से आकलन किया।

जम्मू-कश्मीर से करीब 104 नए पंचायत अधिकारियों का एक दल मंगलवार को सुबह रानीपोखरी ग्राम पंचायत पहुंचा, जहां ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी समेत अन्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर सभी का स्वागत किया।

ग्राम प्रधान रतूड़ी ने बताया, उन सभी नवनियुक्त पंचायत अधिकारियों को रानीपोखारी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य देखने के लिए भेजा गया है। दल में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया, सभी अफसरों को पंचायत में हुए विकास कार्य और पंचायत के आय के बारे में भी बताया गया।

Loading

About The Author


Spread the love