मरने वालों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल, 29 यात्री भी हुए जख्मी, राष्ट्रपति, पीएम, सीएम ने जताया दुख
मरने वालों में अधिकतर बिहार प्रांत के, प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता
बेबाक दुनिया ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के दूध से भरे टैंकर से गलत दिशा (बाईं तरफ) से आकर स्लीपर बस भिड़ गई, जिससे 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। हादसे में बस सवार 29 लोग भी घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने का एलान किया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सुबह 4:30 बजे बिहार से 70 सवारियां भरकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस उन्नाव जिले के बेहटामुजावर के जोगीकोट गांव के सामने गलत दिशा (बाईं ओर) से आकर टैंकर से भिड़ गई।
स्लीपर बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बस चालक बिहार प्रांत के पूर्वी चंपारण मोतिहारी के बिरसा टोला सपही निवासी अखलाक (35) की सीट वाले हिस्से से लेकर पीछे तक के परखचे उड़ गए। तेज रफ्तार बस के टैंकर को ओवरटेक करने के बाद हुए हादसे से करीब आठ घंटे तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे बाधित भी रहा। टैंकर चालक रायबरेली निवासी सुनील (30) प्रयागराज से करीब 12 हजार लीटर दूध लेकर दिल्ली जा रहा था।
इनकी हुई मौत
दीपक कुमार (27), शिवदयाल पंडित (28), मोहम्मद अशफाक आलम (45), मुनचुन खातून (38), अनिल राय (32), सुहैल (5), गुलनाज (13), मोहम्मद इलियास (35), शमशुन निशा (30), मुर्तजा (53), भारत राय (45), सत्येंद्र राय (42), बस चालक अखलाक (35), टैंकर चालक सुनील (30), नौशाद आलम (14), रामचंद्र सैनी (38) और शाहिद अली (38), एक की शिनाख्त नहीं।
ये हुए घायल
दिलशाद, साहिल, कुममामन, सलीम, शबाना, नगमा, चांदनी, मोहम्मद सद्दाम, रजनीश कुमार, राजनिवास प्रसाद, बाबू दास, रामप्रवेश, भारत भूषण, मोहम्मद शकील, तौफीक, मुन्नी खातून, उरसेद, नीतू, संतोष, राजदेव शाह।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश