बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में एक किसान के ट्यूबवेल की छत पर गुलदार के आराम फरमाने का वीडियो वायरल होने से इलाके में खौफ पैदा हो गया। वायरल वीडियो के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में गुलदार की तलाश में सर्च अभियान चला रही है।
लक्सर क्षेत्र के बिजोपुरा गांव के एक किसान के ट्यूबवेल की छत के ऊपर पांच जुलाई को एक गुलदार बैठा दिखाई दिया। गुलदार के छत के ऊपर आराम फरमाने का जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। बिजोपुरा गांव के किसान के ट्यूबवेल की छत पर गुलदार के बैठा दिखाई पड़ने पर खेत गए किसानों ने छिपकर वीडियो बना ली।
गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले गुलदार ने दाबकी गांव के किसान के बछड़े को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर गुलदार को तलाश रही है। वहीं, किसान ग्रुप में खेतों में चारा लेने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है, जबकि वन विभाग का कहना है कि गुलदार की तलाश में टीमें लगी हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश