अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच के निचले हिस्से में लगी आग
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को एक कोच के निचले हिस्से में आग लग गई, जिसको काबू कर लिया गया। आग से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।






हरिद्वार के लक्सर जीआरपी के मुताबिक, रविवार को आरटी सेंटर रुड़की को सूचना मिली कि अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच के निचले हिस्से में इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। बताया, सूचना पर चौकी प्रभारी दरोगा प्रीति करनवाल मय पुलिस बल के इकबालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
इस दौरान रेलवे कर्मचारियों के साथ आग पर काबू पाकर बुझाया। बताया, हादसे के बाद कोई भी व्यक्ति या सामान नष्ट नहीं हुआ। उधर, लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया, ट्रेन के एक कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेल कर्मियों ने कोच को दुरुस्त कर करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश रवाना कर दिया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश