

गंगोत्री, यमुनोत्री और बाबा केदार के दर्शनों के लिए शुक्रवार को खोल दिए जाएंगे कपाट
बदरीनाथ के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त में पूरे विधिविधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शुक्रवार (10 मई) से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। 10 मई को तीन धामों यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त में विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि एक धाम बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खोले जाएंगे।
उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले दिए जाएंगे। 10 मई को सुबह 6.29 बजे प्रातः मां यमुना की डोली खरशालीगांव गांव में स्थित यमुना मंदिर से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ धाम के लिए रवाना होगी और विशेष पूजा और अभिषेक के बाद 10.29 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
उधर, गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उधर, 10 मई को ही अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। तीनों धामों को गेंदे समेत अन्य फूलों से सजाया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश