February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

त्रियुगीनारायण मंदिर में तीन जोड़ों ने रचाई शादी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर जहां श्रद्धालु उमड़े, वहीं तीन जोड़ों ने तय समय के अनुसार विवाह बंधन में बंधे।

त्रियुगीनारायण मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर पंजीकरण के तहत तीन विवाह समारोह के आयोजन हुए। गुजरात प्रांत के बड़ौदा के एक जोड़े ने शादी रचाई, वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार और गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के युवक-युवती ने सात फेरे लिए। गौरतलब हो कि इस साल जनवरी से अभी तक त्रियुगीनारायण मंदिर में 14 विवाह समारोह के आयोजन हो चुके हैं।

Loading

About The Author


Spread the love