दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : धामी पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी के परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
ग्राउंड पर मौजूद हजारों की भीड़ को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से हाथ मिलाकर सेल्फी भी ली
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मोहत्सव में प्रतिभाग कर हजारों की भीड़ को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। कहा, दशहरा, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है।
लोगों को संबोधित करते हुए कहा, दशहरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। यह पर्व रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन के गुणों का स्मरण कराता है। सच्चाई, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर हमेशा बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है। कहा, अहंकार में रावण और उसकी लंका जलकर खाक हो गई थी।















कहा, दशहरे पर हम सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प भी लेना है। कहा, भगवान श्रीराम ऐसे आदर्श व्यक्ति हैं जो त्याग, समर्पण, न्याय, करुणा और कर्तव्य के प्रतीक के रूप में पूजे जाते हैं। कहा, राजकुमार होते हुए भी उन्होंने जंगल में जीवन बिताया, कई कठिनाइयों का सामना किया और अपनी सेना का गठन कर लंका पर विजय प्राप्त की।
कहा, उनका आदर्श जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और वचनों का पालन करना सिखाता है। कहा, उत्तराखंड में कई ऐसे स्थान हैं जो भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान से संबंधित घटनाओं के साक्षी रहे हैं। भगवान हनुमान चमोली जिले के द्रोणागिरी पर्वत से ही संजीवनी लेकर आए थे। भगवान श्रीराम के कुल गुरु वशिष्ठ की तपस्थली भी ऋषिकेश में स्थित है। कहा, राज्य के कोने-कोने में राम लीलाएं होती हैं। हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संरक्षण ही हमें एकजुट और सशक्त बनाती हैं।
राम मंदिर का निर्माण कर सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कर सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। कहा, अयोध्या की पावन भूमि पर जल्द राज्य सरकार उत्तराखंड राज्य अतिथि गृह का निर्माण करने जा रही है। राज्य सरकार ने पौलगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का नाम बदलकर मां सीता के नाम परसीतावनी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी रखा है।
डेमोग्राफी चेंज को किसी भी कीमत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा
कहा, राज्य में किसी भी प्रकार से डेमोग्राफी चेंज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पवित्र भूमि का सनातन स्वरूप सदा के लिए सुरक्षित रहेगा और उत्तराखंड का पवित्रता, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत, सदैव संरक्षित रहेगी। कहा, राज्य सरकार उत्तराखंड के देव स्वरूप को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ये रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, संतोष नागपाल, गगन सेठी, नेहा जोशी, पुनीत मित्तल, अशोक वर्मा आदि।
More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश