
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने विधायक के निधन पर दुख जताते हुए कहा, शैलारानी रावत का निधन प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। कहा, शैलारानी केदारनाथ विस क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पितभाव से कार्य करती थीं और लोगों की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखकर उनका समाधान करवाती थीं।
कहा, उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। कहा, शैलारानी रावत का सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। धामी ने भगवान से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
ये रहे मौजूद
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, रेनू बिष्ट, सुरेश सिंह चौहान आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश