पक्ष-विपक्ष का भेद किए बगैर दिवाली के मौके पर वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री आवास में भी लगा शुभचिंतकों का तांता, कुछ दिनों में धामी से मिले 10 हजार से अधिक लोग
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में पक्ष विपक्ष का भेद किए बिना अपने से वरिष्ठों के घर जाकर जहां दिवाली की शुभकामनाएं दीं, वहीं उनका आशीर्वाद भी लिया।
राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उधर, पिछले कुछ दिनों में सीएम आवास पहुंचकर धामी को दिवाली की शुभकामनाएं देने वालों का आंकड़ा भी 10 हजार के पार पहुंच गया। दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।
प्रदेशभर से आए लोगों का मुख्यमंत्री धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना की। धामी ने प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर जाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। धामी पक्ष और विपक्ष के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलने पहुंचे, जिसे राजनीतिक सौहार्द की शानदार परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी को बेहद विनम्र और मिलनसार राजनेता भी माना जाता है। जब भी कोई पर्व आता है, वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों संग बड़े नेताओं से मिलने उनके घर पहुंचते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। अबकी बार दीपावली पर सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आदि से मिलकर उन्हें शुभकानाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए उनके घर पर भी प्रदेशभर से हजारों शुभचिंतक पहुंचे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के अधिकतर विधायक भी दीप पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे।
सीएम को मंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अफसरों ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। धामी को मुख्य सचिव राधा रतूडी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित शासन, पुलिस एवं अन्य विभागों के बड़े अफसरों ने भी भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभमानाएं दी।

















![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश