हरिद्वार जिला प्रशासन की भगवान शिव के मंदिरों से संबंधित कॉफी टेबल बुक डीएम ने राज्यपाल को भेंट की
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शनिवार को राजभवन में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिष्टाचार भेंट कर जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश में स्थित शिव मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक द एटर्नल लॉर्ड, ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखंड भेंट की।
डीएम के मुताबिक, पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। इसमें राज्य में स्थित भगवान शिव के लगभग सभी मंदिरों की पौराणिक एवं ऐतिहासिक जानकारियों, महत्व, मंदिरों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। पुस्तक राज्य में आने वाले शिव भक्तों के लिए उपयोगी साबित होगी।
बताया, इस किताब के सहयोग से शिव भक्त उत्तराखंड राज्य में स्थित शिव मंदिरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। राज्यपाल ने इस प्रकार के अभिनव प्रयास के लिए जिला प्रशासन हरिद्वार की सराहना की।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश