बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच प्रेमनगर प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम के मुखी सत्य सिंह पुंडीर की अगुवाई में रविवार को आसन नदी और श्मशान घाट की साफ सफाई की गई।
बड़ोवाला शिमला बाईपास के पास आसन नदी तट और श्मशान घाट की सफाई सेवादल के भाई-बहनों, बच्चों और समस्त संगत ने पुंडीर के साथ बहुत ही सुंदर ढंग से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद बीना रतूड़ी ने भी शिरकत की। इस मौके पर क्षेत्रीय संचालक दिलबर सिंह पंवार, शिक्षक रोहित, वीरेंद्र रावत ने भी सहयोग प्रदान किया।




![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश