टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में आयोजित हुई चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडर एक्यूरेसी चैंपियनशिप
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले में टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में हुए चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडर एक्यूरेसी चैंपियनशिप 2024 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

चैंपियनशिप के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के सुशांत ठाकुर प्रथम, हिमाचल प्रदेश के ही अक्षय कुमार द्वितीय, यहीं के नरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सुशांत को एक लाख, अक्षय को 75,000 और नरेश को 50,000 का चेक प्रदान किया गया।
विजेता तीनों पैरा ग्लाइडर को धनराशि के चेक के साथ ही प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम केके मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश