जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ अकादमी में हुआ दीक्षांत समारोह का आयोजन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में 171 नागरिक पुलिस के जवानों ने नौ माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बने।


रविवार को एसडीआरएफ मुख्यालय में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय में पहली बार नागरिक पुलिस के 171 पुलिस के जवानों को नौ माह का प्रशिक्षण दिया गया है। जवानों को आपदा रेस्क्यू कार्यों के लिए भी दक्ष किया गया है। इस बाबत एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया, ये सभी जवानों को उत्तराखंड में कई स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा थे। उन्होंने भी जवानों को निष्ठा और पूरी ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा, आईजी रिद्धिम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश