वीडियो वायरल होने के बाद बेरहम मां को कोस रहे लोग, पुलिस बोली- दो महीने पुराना वीडियो
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में बेरहम मां द्वारा अपने बच्चे को बुरी तरह से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि दो महीने पुराना वीडियो है।महिला ने पति को परेशान करने के लिए अपने ही बेटे को बेरहमी से पीटा और वीडियो पति को भेज दिया
इसके बाद पति ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में एक एक बच्चे के ऊपर बैठकर महिला उसको बुरी तरह से पीट रही है और दांतों से कई बार काट भी रही है। बच्चे का सिर भी जमीन पर पटक रही है। साथ ही गला भी दबा रही है, जबकि बच्चा महिला से पानी पिलाने की गुहार लगा रहा है। लोगों ने जब वीडियो को देखा तो झबरेड़ा पुलिस से शिकायत की।
झबरेड़ा थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया, वायरल वीडियो झबरेड़ा का ही है। बच्चे को उसकी मां पीट रही है। महिला की भी शिनाख्त कर ली गई है। बताया, महिला किराये के मकान में रहती है। वह अपने 11 साल के बच्चे को पीट रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने दूसरे बारह साल के बेटे से इस वीडियो को बनवाया और यूपी के सहारनपुर के देवबंद निवासी पति को सेंड किया। महिला का पति से 10 वर्षों से विवाद चल रहा है।
उधर, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि बच्चे की पिटाई का यह वीडियो दो माह पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। महिला ने पति को डराने के लिए बच्चे को पीटने का वीडियो बड़े बेटे से बनवाया। बताया, महिला की काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही इस मामले में पति की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश