अपने जन्मदिन पर ऋषिकेश में एक करीबी के घर अपने भाई और भाभी के साथ पहुंचीं
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन अपने जन्मदिन के मौके शनिवार को सुबह भाई और भाभी के साथ ऋषिकेश पहुंचीं और काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद हरिद्वार चली गईं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जशोदा बेन अपने एक करीबी के घर पहुंचने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना किया फिर कुछ देर रुकने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गईं। पुलिस के मुताबिक, जशोदा बेन ऋषिकेश में करीब तीन घंटे रुकी। जशोदा बेन का इस आध्यात्मिक नगरी से विशेष लगाव है और यहां वो अक्सर आती रहती हैं। वर्ष 2023 में जशोदा बेन नीलकंठ महादेव की यात्रा पर आईं थीं। मायाकुंड में जशोदा बेन के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी महाराज का आश्रम है, जहां वह आती रहती हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश