February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पूनम के गीतों में जमकर झूमे उद्यमी

Spread the love

होली मिलन समारोह में लोकगायिका पूनम सती की प्रस्‍तुति से उद्यमी और उनके परिजन झूम उठे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। लघु उद्योग भारती देहरादून इकाई के होली मिलन समारोह में लोक गायिका पूनम सती ने अपनी गायकी से शानदार समां बांधा।

इस दौरान एक से बढ़कर एक प्रस्‍तुति देकर उद्यमियों और उनके परिजनों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। टर्नर रोड स्थित अशोका होटल में हुए समारोह में मुख्‍य अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्‍यक्ष विजय सिंह तोमर ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा, किसी भी प्रदेश के विकास में उद्यमियों का सबसे ज्‍यादा योगदान रहता है। कहा, उद्यमी जहां सरकार को कई प्रकार के टैक्‍स का भुगतान करते हैं, वहीं युवाओं को रोजगार भी मुहैया कराता है।

भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्‍ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव दंड ने प्रदेश भाजपा में बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने पर संगठन का आभार जताया। लघु उद्योग भारती के संरक्षक कैलाश मैलाना ने कार्यक्रम में आए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं और बच्‍चों ने म्‍यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। कुछ महिलाओं ने कविता पाठ और गीत गाकर तालियां बटोरी।

प्रदेश महामंत्री राजीव गोयल आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रदीप खंडूड़ी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्‍यूली, मधुसूधन बलूनी, प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्‍ठ सदस्‍य राजेश जायसवाल, कर्नल रूपकुमार शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, पीएन यादव, जिलाध्‍यक्ष निशांत सिंघल, रमेश सल्‍ल, रविंद्र भट्ट आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कंवलजीत शर्मा ने किया।

Loading

About The Author


Spread the love