बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रंगों के पर्व होली के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) को होली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं, वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के घर पहुंचकर भी रंग पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद धामी कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।






धामी पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात की और होली की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जीएमएस रोड स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश