February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पेड़ों को कटने और पर्यावरण बचाने के लिए शहरी एकजुट

Spread the love

राजधानी में रविवार को जागरूक शहरियों और पर्यावरणविदों ने निकाला पैदल मार्च

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी में दिलाराम चौक से मुख्यमंत्री आवास तक रोड चौड़ीकरण के दौरान काटे जाने वाले 244 पेड़ों को बचाने और दून घाटी के पर्यावरण को बचाने के लिए रविवार को जागरूकता अभियान के तहत हजारों लोगों ने पैदल मार्च निकाला।

रविवार सुबह सात बजे पदयात्रा शुरू होने से पहले सिटीजंस फॉर ग्रीन दून के हिमांशु अरोड़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पर्यावरण बचाओ आांदोलन और पदयात्रा हमारे नेताओं और नीति निर्माताओं को समग्र रूप से जागरूक करने का सामूहिक प्रयास है। साथ ही लोगों को सामान्य रूप से जागरूक करने का भी प्रयास है। कहा, दून घाटी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने और बचाने के लिए एक जंग जागरूकता अभियान के रूप में शुरू की गई है।

कहा, उत्तराखंड के मूल निवासियों के हितों और सुझावों पर ही विकास होना चाहिए, न की ऐसे लोग हमारे राज्य के विकास का सुझाव दें, जिनका इस राज्य की भावना से कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम में बल्लूपुर से पांवटा साहिब, आशारोडी से झाझरा, भानियावाला से ऋषिकेश और सुद्दोवाला से मसूरी के लिए बनने वाले मार्गों पर काटे जाने वाले हजारों पेड़ों को बचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जयदीप सकलानी और सतीश धौलाखंडी ने जनगीत गए, जबकि मैड संस्था, पराशक्ति और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, पराशस्ति, आगाज़ फेडरेशन, यूथ क्लब के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ऋतु चटर्जी ने पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलवाई। संचालन ईरा चौहान ने किया।

इन्होंने रखी अपनी बात

डॉ. रवि चोपड़ा, जगमोहन मेहंदीरत्ता, विजय भट्ट, अनूप नौटियाल, ईरा चौहान, हिमांशु अरोड़ा, तन्मय ममगाईं, अभिजय नेगी, जया सिंह, कमला पंत ने भी अपनी बात जनता के सामने रखी।

ये रहे मौजूद

आरटीआई क्लब देहरादून, सिटीजंस फॉर ग्रीन दून, दून सिटिजन फोरम, फ्रेंड्स ऑफ दून, संयुक्त नागरिक संगठन, एसएफआई, एसडीसी, धाद, बीटीडीटी, आर्यन ग्रुप के फैजी अलीम, अनीश लाल, रुचि सिंह राव, नेचर्स बड़ी, जेपी मैठाणी, हैरी, हिमांशु चौहान आदि।

Loading

About The Author


Spread the love