February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रदेश के 13 जिलों के लिए सचिवों को सौंपी कमान

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार ने उत्तराखंड के 13 ज़िलों के लिए शनिवार को एक प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों को समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी है।

ये अधिकारी ज़िलों में विकास कार्य की समीक्षा और स्थानीय प्रशासन से समन्वय करेंगे, ताकि विकास कार्यों की गति को और भी आगे बढ़ाया जा सके। इन आईएएस अधिकारियों में डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम सचिव, ऊधमसिंह नगर, ब्रजेश कुमार संत, सचिव, हरिद्वार, एल फैनई, प्रमुख सचिव, नैनीताल, सचिन कुर्वे, सचिव, टिहरी गढ़वाल, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव, पिथौरागढ़, डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, रुद्रप्रयाग, राधिका झा, सचिव, देहरादून, दिलीप जावलकर, सचिव, पौड़ी गढ़वाल, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव, अल्मोड़ा, चंद्रेश कुमार यादव, सचिव, चंपावत, वी षडमुगम, सचिव, उत्तरकाशी, दीपेंद्र कुमार चौधरी, सचिव, चमोली और विनोद कुमार सुमन, सचिव को बागेश्वर की कमान सरकार ने सौंपी है।

Loading

About The Author


Spread the love