मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की कर्रवाई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी की, जिससे ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। टीमों ने मंगलवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चलाया।
सीएम के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता, तो दुकानों को सीज किया जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को सहन नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।








![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश