February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बदरी-केदार धाम में सीजन की पहली बर्फबारी

Spread the love

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर मंगलवार की रात बारिश के बाद हुई पहली बर्फबारी, धाम में बढ़ गई ठंड

यमुनोत्री धाम में आए राजस्थान के एक श्रद्धालु की मौत, यहां मरने वालों की संख्या अब दो दर्जन से अधिक हुई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार रात और बुधवार को दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम दर्शनों के लिए आए राजस्थान के एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर मंगलवार की रात बारिश थमने के बाद इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई। वहीं, चीन सीमा के आखिरी गांव माणा पास क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

उधर, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित बाबा केदार के धाम में भी बुधवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बुधवार को केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं, चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालु की मौत हो गई। इस धाम में मरने वालों की संख्या अब दो दर्जन से अधिक हो गई है।

बुधवार को दोपहर दो बजे यमुनोत्री धाम जा रहे राजस्थान के अजमेर निवासी द्वारिका प्रसाद पंवार (51) को तबीयत बिगड़ने पर जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के मुताबिक, श्रद्धालु की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

Loading

About The Author


Spread the love