बेबाक दुनिया डेस्क
बांदा। पुलिस लाइन स्थित पुरानी बैरक के सोमवार देर रात गिरने से उसके मलबे में दबकर कानपुर देहात के रहने वाले एक सिपाही की जान चली गई। पुलिस ने मलबे में कहीं और लोग न दबे हों इसको लेकर करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान भी चलाया।
उधर, सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई। बांदा नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित पुरानी बैरक में सोमवार की देर रात बजे इस बड़ा हादसा हो गया, जब बैरक ढह गई। बैरक के मलबे में दबकर कानपुर देहात निवासी पुलिसकर्मी सोनेलाल यादव घायल हो गए, जिनको साथी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसपी समेत जनपद के कई थाने व चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
इस दौरान चार जेसीबी को मौके पर बुलाकर अन्य के न दबे होने को लेकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लगभग एक घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू में अन्य कोई दबा नहीं मिला।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश