बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में जारी बारिश के चलते भूस्खलन की चपेट में आए मकान के अंदर दबी मां-बेटी के एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम ने शव बरामद कर लिए।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात ढाई बजे लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी से हुए भूस्खलन की जद में तोली गांव निवासी वीरेंद्र लाल का मकान आ गया। जिस दौरान मकान मलबे की चपेट में आया, उस समय घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। मकान के पीछे से हुए भूस्खलन और मलबे से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच वीरेंद्र लाल की पत्नी सरिता देवी (36) और उसकी बेटी अंकिता (15) मलबे में दब गईं।
परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गांव के प्रधान रमेश जिरवाड़ ने बताया, शुक्रवार रात ढाई बजे क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही थी। इस बीच वीरेंद्र लाल का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और उसकी पत्नी और बेटी दब गई। बताया, शनिवार को मां और बेटी दोनों के शव मलबे से निकाल लिए गए।
तिनगढ़ गांव में फिर भूस्खलन, एक दर्जन से ज्यादा मकान दबे
उधर, शुक्रवार की रात लगातार हो रही भारी बारिश के चलते तिनगढ़ गांव का जूनियर हाई स्कूल भवन भी भूस्खलन से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा विशन गांव दला गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई। वहीं, शनिवार को फिर गांव में भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर गांव के करीब 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए। बताया जाता है कि ग्रामीण सुबह ही घर खाली कर जा चुके थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश