February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बिल लाओ इनाम पाओ योजना में इनामों की बारिश

Spread the love

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने योजना के मार्च माह के 1500 विजेताओं को स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स बांटे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य सरकार की बिल लाओ इनाम पाओ योजना के मार्च माह के 1500 विजेताओं को स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किए।

अग्रवाल ने कहा, राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं में समान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूकता को लेकर यह योजना शुरू की थी, उसमें सफलता मिल रही है। राजधानी के रिस्पना पुल के समीप होटल में हुए कार्यक्रम में अग्रवाल ने बताया, बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अन्तर्गत अब तक सत्रह मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए गए हैं।

योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे, इसलिए प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। कहा, संपूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है। बताया, योजना के अन्तर्गत एक सितंबर 2022 से 31 मार्च, 2024 तक कुल 86,905 उपभोक्ता पंजीकृत हुए। जिनके द्वारा 6,39,057 बिल अपलोड किए गए। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ रुपये है।

कहा, ये आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह के फलस्वरूप उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है। बताया, वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अगस्त 2024 तक राज्य द्वारा 3,780 करोड़ रुपये जीएसटी का अर्जन किया गया, जो गत वित्तीय वर्ष के सापेक्ष लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।

Loading

About The Author


Spread the love