February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बैराज के गेट टूटने के मामले में दो अधिकारी सस्पेंड

Spread the love

16 जुलाई 2023 को गंगा का जलस्तर बढ़ने के दौरान टूट गया था बैराज का गेट
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ लखनऊ मुख्यालय अटैच
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। 16 जुलाई 2023 को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटने के मामले में यूपी की योगी सरकार ने दो अधिकारियों को निलंबित करते हुए विभाग के लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया है।
योगी सरकार ने करीब 27 दिन बाद मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक पर गाज गिराते हुए निलंबित कर विभाग के लखनऊ मुख्यालय से अटैच किया है।
ज्ञात हो कि पिछले महीने की 16 तारीख को गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बैराज का गेट टूट था।
इस मामले में यूपी सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता ने विभाग के अधीक्षण अभियंता मेरठ को घटना की जांच के आदेश दिए थे। अधीक्षण अभियंता मेरठ मामले की जांच कर रहे थे। जांच में एसडीओ शिवकुमार कौशिक को घटना की सही जानकारी न देने, लापरवाही करने और अधिकारियों व अधीनस्थों से उचित व्यवहार न करने का दोषी पाते हुआ जांच रिपोर्ट अपने बड़े अफसरों को दी।
इसके अलावा इसी मामले में अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन को भी लापरवाही, मामले को सही तरीके से न संभालने और सही निर्णय न लेने का भी दोषी पाया गया। दोनों अफसरों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख अभियंता ने दोनों को निलंबित कर विभाग के लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।

Loading

About The Author


Spread the love