नरेंद्रनगर से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे गाडू घड़ा कलश यात्रा ऋषिकेश पहुंची, यहां से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में बृहस्पतिवार को भगवान बदरी विशाल की पूजा अर्चना और अभिषेक में प्रयोग होने वाला गाडू घड़ा (तिलो का तेल) सुहागिनों द्वारा पिरोकर ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। यहां से गाडू घड़ा कलश यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना की जाएगी।
नरेंद्रनगर राजमहल में महारानी माला राजलक्ष्मी शाह के नेतृत्व में सुहागिन महिलाओं द्वारा गाडू घड़ा पिरोसा गया। इस मौके पर पीला वस्त्र धारण कर महिलाओं ने विधि विधान के साथ उपवास रख तिलों का तेल पिरोया। इसके बाद कलशों में भरकर गाडू घड़ा को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया, जो शाम करीब छह बजे पहुंचा। अब यहां से शुक्रवार को गाडू घड़ा कलश यात्रा भगवान बदरी विशाल के लिए रवाना होगी। गाडू घड़ा कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।




राजमहल में गाडू घड़ा पिरोने के दौरान महाराजा मनुजयेंद शाह शाह, राजकुमारी श्रीजा शाह, नितेश चौहान, भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मस्ता सिंह नेगी, महावीर नेगी, वीरेंद्र सेमवाल, ज्योतिषाचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, सानबी अरोड़ा, अहाना अरोड़ा, डिमरी धार्मिक पंचायत के भगवती प्रसाद डिमरी, रोहित डीमरी, बद्री प्रसाद, अनिल डिमरी, हरीश डिमरी आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश