February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भगवान शंकर आश्रम में रुद्र यज्ञम से शिव का किया नमन

Spread the love

कमल पुष्पों के साथ महादेव का पुष्पार्चन भी किया गया
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन, भारत के तत्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम मसूरी में श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व पर रुद्र यज्ञम से सदाशिव की स्तुति की गई। साथ ही कमल पुष्पों संग महादेव का पुष्पार्चन किया गया।
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र के सिद्धि योग में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष और आर्यम प्रकल्प के कुलप्रमुख जगद्गुरु प्रोफेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम महाराज के निर्देश और सानिध्य में समस्त सत्रों की पूजा अर्चना संपन्न हुई।

आर्यम की लंदन शाखा की प्रमुख प्रियंका सिक्का सपरिवार समारोह में हिस्सा लेने मसूरी पहुंची थी। इस मौके पर गुरुश्रेष्ठ आर्यम ने भक्तों को संबोधित करते हुए शिव के समस्त स्वरूपों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि सिर्फ़ शिव ही हमें जीवन चक्र के समस्त वर्तुलों से उन्मुक्त करते हुए मोक्ष के प्रदाता हैं। सभी धर्मों को अंत में शिव में ही समाहित हो जाना है।

उधर, शिवरात्रि पर्व पर रुद्राअष्टाध्यायी के मंत्रों से अग्निहोत्र संपन्न हुआ। विशेष कमल पुष्पों और अन्य पुष्पों से सदाशिव का अर्चन किया गया। इस मौके पर मां यामिनीश्री, हर्षिता आर्यम, उत्कर्ष सिंह, प्रतिभा आर्य, किशोर यादव, रोहित वेदवान, प्रीतेश आर्य, श्वेता, विजेता, प्रजेश यादव, रवि शर्मा, सीमा, रश्मि, राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, मोनिका प्रधान, डॉ नेहा कुमावत, मोनिका कुमावत, गुरमीत सिंह, आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love