मुख्यमंत्री ने की घोषणा, गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस
कहा, गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में चमोली जिले के कई पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की मांग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिए एक रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण में मां भराड़ी देवी का भव्य मंदिर बनाया जाए एवं इसके लिए स्थानीय जनता एवं हितधारक तीर्थ पुरोहितों के सुझाव लिए जाएं। कहा, सरकार की प्राथमिकता है कि गैरसैंण का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) भवन में सालभर विभिन्न प्रशिक्षण, वर्कशॉप, सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कहा, गैरसैंण में सालभर चलने वाले कार्यक्रमों के लिए सचिव स्तर के अधिकारी को यह ज़िम्मेदारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, वर्षभर संचालित होने वाले कई कार्यक्रमों से अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती मिलेगी। कहा, गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। धामी ने कहा, भराड़ीसैंण में पुलिस आवास का निर्माण कार्य गतिमान है।
ये रहे मौजूद
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, चमोली जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंद्र रावत, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट, रजपाल बिष्ट, दिनेश थपलियाल और जगदीश पोखरियाल आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश