February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भाजपा ने सोशल मीडिया समिति का गठन कर दी चुनौती

Spread the love

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा क्षेत्र की सोशल मीडिया समिति का भी किया गया गठन
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। भाजपा ने अभी से उत्तराखंड में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं।इसी के मद्देनजर प्रदेश के साथ ही पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए सोशल मीडिया समिति गठित कर दी है।
इस बाबत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार की सहमति के बाद इन समितियों का गठन किया गया है। प्रदेश सोशल मीडिया समिति में महावीर सिंह नेगी उत्तरकाशी, राकेश नेगी चमोली, हरीश जोशी टिहरी, श्याम सुंदर चौहान देहरादून महानगर, प्रशांत चमोली ऋषिकेश, मनोज मधवाल कोटद्वार, अभिनाश बनकोटी पिथौरागढ़, जितेंद्र मेहता नैनीताल, शशांक वर्मा और गीता राठौर ऊधमसिंह नगर को रखा गया है।
उधर, हरिद्वार लोकसभा सोशल मीडिया समिति में आशीष झा संयोजक रानीपुर, सह संयोजक भुवनेश कुकरेती धर्मपुर और सदस्यों में पीएन डिमरी धर्मपुर, रेखा चौबे, वैभव पोखरियाल और अमित वत्स ऋषिकेश, ममता नियाल हरिद्वार, शशांक चौहान, उमेश पाठक और सूरज नेगी बीएचईएल, अभिषेक वर्मा रुड़की, रवि दयाल लक्सर और दीपक नेगी हरिद्वार ग्रामीण को बनाया गया है।
नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के लिए संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट हल्द्वानी, सह संयोजक शुभम मेहरा काशीपुर और सदस्यों में चेतन अग्रवाल लालकुआं, मोहित चौहान और महेश फुलारा नैनीताल, मानस बत्रा हल्द्वानी, मोहित चैरी कालाढूंगी, दीपक अरोड़ा और विषवकेतु वैद्य जसपुर, अनुज शर्मा काशीपुर, नीरज जोशी और कुबेर बोहरा गदरपुर, राज कोली रुद्रपुर और लवी सहगल किच्छा को शामिल किया गया है।
अल्मोड़ा लोकसभा सोशल मीडिया समिति के संयोजक महेश पाठक पिथौरागढ़, सह संयोजक मनीष डंगवाल बागेश्वर और सदस्यों में हरिओम धारचूला, संजय मेहता और मनोज जोशी पिथौरागढ़, इंदर कोरंगा गंगोलीहाट, नरेंद्र गड़िया कपकोट, योगेश रावत और रविंद्र चंद्र बागेश्वर, नमन तिवारी द्वाराहाट, हरीश धामी, देवेंद्र भट्ट, हीरा बिष्ट और पीयूष वर्मा चंपावत बनाए गए हैं।
पौड़ी लोकसभा सोशल मीडिया समिति के संयोजक भानु कुनिया थराली, सह संयोजक संगीता सुंदररियाल कोटद्वार बनाए गए, जबकि सदस्यों में अनिल सेमवाल और शशांक रावत थराली, पंकज भंडारी, अमित सेमवाल, हिमांशु मिंगवाल, पंकज बुटोला और मनोज बिष्ट रुद्रप्रयाग, प्रियंशु भट्ट, मयंक महेश्वरी, ऊषा गोस्वामी और आशा जोशी कोटद्वार और सत्यराज नेगी चौबट्टाखाल बनाए गए हैं।
टिहरी लोकसभा सोशल मीडिया समिति के संयोजक सौरभ कपूर मसूरी और सह संयोजक रवि पंवार धनोल्टी बनाए गए। वहीं, मुकेश नौटियाल और विचीन चौहान पुरोला, राजेश बिजलवान, वीरेंद्र नौटियाल और अनुराग भाटिया यमुनोत्री, सत्यम अरोड़ा घनसाली, वत्सल कुमार धनोल्टी, सुनील सिंह राणा और प्रदीप शाह राजपुर रोड, रत्नमणि भट्ट, क्रपाल सिंह और संदीप कठैत देहरादून कैंट को बनाया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love