February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मालदेवता और सेरकी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मंत्री ने लिया जायजा

Spread the love

कैबिनेट मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आंशिक क्षति के सहायता राशि के चेक भी सौंपे

मंत्री ने सेरकी में नाले के चौड़ीकरण के संबंधित अफसरों को दिए निर्देश, राजस्व विभाग को पुनः सर्वे को कहा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मालदेवता और सेरकी में दो दिन पूर्व हुई भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्र का शनिवार को दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंशिक क्षति के सहायता राशि के चेक सौंपे।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने साथ लेकर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने के जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सेरकी में नाले का चौड़ीकरण करने के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र ज्वाइंट सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

जोशी ने अतिवृष्टि से जिनका अधिक नुकसान हुआ है, उनके दोबारा आकलन करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, संकट की इस घड़ी में प्रदेश किंधमी सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

ये भी रहे साथ

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, बीडीसी बालम सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के ईई डीसी उनियाल, लोक निर्माण विभाग ईई जितेंद्र त्रिपाठी, पीएमजीएसवाई के ईई संजीव श्रीवास्तव, जलनिगम के ईई संजीव वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एमपी शाही, तहसीलदार विवेक राजौरी आदि।

Loading

About The Author


Spread the love