बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में समस्त अधिकारियों और कर्मियों को मताधिकार की शपथ दिलाई।


मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश