उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने भाजपा की जीत के लिए पिरान कलियर दरगाह में साबिर पाक में चादर पेश की
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने भाजपा की जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर दुआएं मांगी।
चादर पोशी के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने कहा, नरेंद्र मोदी भारत के तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके लिए हर धर्म के लोगों के साथ मुस्लिम समुदाय की भी दुआएं और समर्थन है। कहा, विपक्ष प्रधानमंत्री की मुस्लिम विरोधी छवि बनाने के लिए झूठे इल्जाम और झूठा प्रचार कर रहा, जबकि मोदी ने अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए इतने जनहितकारी कार्य किए जो आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका।
ये रहे मैजूद
बहरोज़ आलम, अजहर सिद्दीकी, हाजी मुस्तकीम, अकरम, सिकंदर साबरी, गुलफ़ाम, जिम्मू साबरी, तारिक अनवर, फराज़ खान आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश