बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाई को छू रहा है। मोदी ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया है। पार्टी के संकल्पपत्र में हर वर्ग को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
उपरोक्त बात मसूरी के गांधी चौक में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। संबोधन की शुरुआत शहीदों की धरती को नमन और देवभूमि आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत और आभार जताकर किया। कहा, विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के लिए आप सबके सहयोग की आवश्यकता है।


सीएम ने कहा, उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार काम कर रही। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। कहा, पार्टी ने उत्तराखंड के नकल विरोधी कानून को संकल्पपत्र में स्थान दिया है। कहा, इस सख्त कानून को उत्तराखंड में हमने लागू कर दिया है।
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, दंगा विरोधी कानून बनाया और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा, लेकिन कांग्रेस इसमें भी राजनीति कर रही है। कहा, उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। कहा, पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस चुनाव हारती है तो ईवीएम का बहाना बनाती है। कहा, कांग्रेस को जनता पर विश्वास नहीं है। सीएम ने टिहरी सीट से कांग्रेस को हराने की जनता से अपील की। कहा, प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।
ये रहे मौजूद
टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नेहा जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश