बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मौजूदा गृह सचिव अजय भल्ला की सेवानिवृत्ति के बाद उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और सिक्किम कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन को नया गृह सचिव नियुक्त किया है।
अजय भल्ला इसी माह 22 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गोविंद मोहन अभी केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात हैं। नए गृह सचिव की नियुक्ति का आदेश केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को जारी किया। नए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के सिक्किम कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग किया है।
मोहन अक्टूबर 2021 से संस्कृति मंत्रालय में बतौर सचिव के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहन 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में भी नए निदेशक की नियुक्त का आदेश जारी करते हुए कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को जांच एजेंसी का पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है।
कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति की ओर से जारी आदेश ने कहा गया कि 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नवीन की नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है। गौरतलब हो कि 15 सितंबर 2023 को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल नवीन को जांच एजेंसी का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश