February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

यूपी के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। यूपी से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित पहाड़ों की रानी मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की एक कार शुक्रवार तड़के गहरी खाई में गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर सुबह पांच बजे मैगी प्वाइंट के पास पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची और खाई से रेस्क्यू कर चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दो युवकों को मृत निकाला। पुलिस के मुताबिक, कार सवार यूपी के नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे।

इनकी हुई मौत

अनिल कुमार (32) निवासी, सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतमबुद्ध नगर, यूपी।

अजय (31) निवासी चोला चौकी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

ये हुए घायल

गुल्लू, निवासी नोएडा, यूपी।

राजू, निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135 नोएडा, उत्तर प्रदेश।

मोनू, निवासी ढकोली, थाना बीवी नगर बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।

सुभाष, निवासी सेक्टर 134 नगली, थाना एक्सप्रेस, नोएडा।

Loading

About The Author


Spread the love