February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

यूपी के सीएम की मां की हालत बेहतर, एम्स से डिस्चार्ज

Spread the love

योगी की मां सावित्री देवी का रक्तचाप दो दिन पूर्व बढ़ गया था, अब सामान्य

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की हालत बेहतर होने पर एम्स ऋषिकेश से बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।

एम्स प्रशासन के मुताबिक, सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है। पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में तबीयत खराब होने की वजह से भर्ती कराया गया था। एम्स प्रशासन के मुताबिक, जिस दिन सावित्री देवी को भर्ती कराया गया था, उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था।

वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य मिलने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बाबत एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया, सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है। बताया, उनको दोपहर के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उधर, योगी की मां का हालचाल जानने 15 मई को प्रदेश की धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी एम्स पहुंचे थे।

Loading

About The Author


Spread the love