विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने योग दिवस पर कोटद्वार विधानसभा में हुए कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है, क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों द्वारा योग किया जाता रहा है।




उपरोक्त बात पौड़ी जनपद के कोटद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्वाभिमान न्यास के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आभार जताया। विस अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित योग शिविर में भी पहुंचकर योगाभ्यास किया।
ये रहे मौजूद
अध्यक्ष गोसेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य भगवती प्रसाद जुयाल, जिला प्रभारी दिनेश चंद्र, योग शिक्षक ममता भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, सुनीता कोटनाला, हरी सिंह पुंडीर, सिमरन बिष्ट, नीरू बाला खंतवाल, रामेश्वरी देवी, नीना बेंजवाल, विजय लखेड़ा आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश