मुख्यमंत्री ने किया अल्प, मध्य और दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजनाएं, सशक्त उत्तराखंड पुस्तिकाओं का विमोचन
कहा, विभागों के रोडमैपों के माध्यम से अधिकारी लगातार समवर्ती अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय सभागार में सशक्त उत्तराखंड रोडमैप तैयार करने के संबंध में तैयार की गई कार्य योजना से संबंधित पुस्तिकाओं अल्प, मध्य तथा दीर्घकालिक विभागीय कार्य योजनाएं और सशक्त उत्तराखंड का विमोचन किया।

इस मौके पर धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी विजन और प्रखर मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समावेशी विकास हेतु पूर्ण समर्पण भाव से जुड़ी है। कहा, विगत नवंबर में मसूरी में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके आउटकम के रूप में आज हमारे सामने राज्य के अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक विकास हेतु सभी विभागों के रोडमैप तैयार हैं, जिसके लिए अधिकारी सराहना के पात्र हैं।
कहा, इन रोडमैपों के माध्यम से अधिकारी लगातार समवर्ती अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें और इन पुस्तिकाओं में जो शार्टटर्म व लॉन्ग टर्म योजनाओं का उल्लेख किया गया है, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए अभी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव एलएल फैनई, सचिव शैलेश बगौली, सचिव दीपक गैरोला, अपर सचिव सविन बंसल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश