February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजधानी के रेस कोर्स में नाबालिग की मौत पर महिला आयोग सख्त

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी के रेसकोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में बृहस्पतिवार को सुबह काम करने वाली नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा।

शिक्षिका के घर नौकरानी का काम करने वाली नाबालिग किशोरी का शव संदिग्ध हालत में बाथरूम में मिला। आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसएसपी अजय सिंह से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। उन्होंने डीआईजी पी रेणुका से किशोरी की मौत के कारणों की स्पष्ट जांच के लिए कहा। उन्होंने एसएसपी से कहा, यदि उक्त किशोरी ने सुसाइड किया है तो उसके कारणों की जांच होनी चाहिए।

कहा, यदि जांच में सुसाइड नहीं, बल्कि अन्य कारण मिलते हैं तो उसमें संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा, यदि मामले में नाबालिग के साथ कही भी कुछ गलत कृत्य किया गया हो तो आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, राजधानी के ही सेलाकुई निवासी एक कक्षा आठ की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक मुस्लिम युवक द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म के मामले में आयोग अध्यक्ष ने एसओ सेलाकुई व एसएसपी से फोन पर वार्ता कार्रवाई को कहा।

पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से कार्यालय में मुलाकात कर बताया कि पीड़िता सेलाकुई के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोपी फरमान उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आयोग अध्यक्ष ने एसएसपी से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने आयोग अध्यक्ष को बताया कि मामले के आरोपी फरमान को पाक्सो के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love