February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राजधानी में दहशत का पर्याय गुलदार पकड़ा गया

Spread the love

दो बच्चों को बना चुका था अब तक निवाला, मसूरी वन प्रभाग के किमाड़ी में पकड़ा गया गुलदार

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। राजधानी दून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हुई है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे। करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने चार वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले गल्जवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर निवाला बना लिया था।

इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। वन विभाग लगातार गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। मुख्यमंत्री धामी ने भी गुलदार के बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया, गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। बताया, पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

Loading

About The Author


Spread the love