जौलीग्रांट क्षेत्र के कालूवाला में बारिश के चलते एसडीआरएफ की गई तैनात
जौलीग्रांट एयर पोर्ट मार्ग की रेलिंग भी हो गई क्षतिग्रस्त, अन्य जगह भी हुआ नुकसान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। राजधानी से करीब 20 किमी दूर जौलीग्रांट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रात हुई कई घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफना गए, कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। जौलीग्रांट एयर पोर्ट मार्ग की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया।
बीती रात की मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में हुआ है। थानों वन रेंज से लोगों के घरों में बाढ़ का पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने रात जागकर गुजारी। इस दौरान सागौन के कई पेड़ बाढ़ के पानी से गिर गए।
इसके अलावा 11 केवी की लाइनों व मार्ग पर भी पेड़ गिर गए। प्रधान पंकज रावत ने रात में ही एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और जेसीबी की मदद से पानी की धारा को मोड़ा। साथ ही बिजली की लाइनों और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया।
ग्राम प्रधान के मुताबिक, ग्राम सभा बड़ोवाला के भंगलाना गांव में भी बाढ़ के पानी ने कहर मचाया। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी और भारी मात्रा में मलबा घुस गया। उन्होंने बताया कि बुल्लावाला की सुसवा नदी के पुल की एप्रोच रोड रोड का एक हिस्सा भी मूसलाधार बारिश के चलते धंस गया, जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया।
पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद कर केवल छोटे वाहनों को ही गुजारा जा रहा है।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश