February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रुद्रनाथ के खुले कपाट, मद्महेश्वर की विग्रह डोली धाम रवाना

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। 18 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, वहीं द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए रवाना हुई।

चमोली जिले में स्थित पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को सुबह पांच बजे पूरे विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खोलने के मौके पर करीब 200 तीर्थयात्रियों ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। इस मौके पर मुख्य पुजारी वेद प्रकाश भट्ट ने प्रभु रुद्रनाथ का जलाभिषेक किया।

उधर, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शनिवार को अपने धाम के लिए प्रस्थान। इस दौड़ भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 20 मई को खुलेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love