अब तक तीन शव मिल चुके, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। पौड़ी जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मोहन चट्टी के पास पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की जद में आए नाइट पैराडाइज कैंप में दबे दो और लोगों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। बरामद शवों में एक महिला और एक पुरुष का है।
अब तक रेस्क्यू टीम को तीन शव मिल चुके हैं। जोगियाना स्थित नाइट पैराडाइज कैम्प भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें छह व्यक्ति दब गए थे। उसी दिन रेस्क्यू के दौरान हरियाणा की एक दस साल की बालिका कृतिका वर्मा को मलबे से निकालकर बचा लिया गय था।


h
साथ ही एक व्यक्ति के शव को भी बरामद कर लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में रेस्क्यू कार्य के दौरान मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने दो और शव भी बरामद किए गए, जिसमें एक महिला का शव शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, बरामद शवों में निशा वर्माq (37) पत्नी कमल वर्मा, निवासी मकान नंबर 1796 हुड्डा सेक्टर-5, कुरुक्षेत्र हरियाणा और कमल वर्मा (36 ) के हैं। अभी भी रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी किए हैं।

![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश