February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वरुणावत से हो रहे भूस्खलन को देखने विशेषज्ञों की टीम उत्तरकाशी पहुंची

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन का मौके पर पहुंची टीएचडीसी सहित जीएसआई और यूएलएमएमसी के विशेषज्ञों ने विस्तृत सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को टीम के सदस्यों ने वरुणावत पर्वत के ठीक सामने स्थित कुटेटी देवी क्षेत्र एवं पर्वत की तलहटी में पहुंचकर भूस्खलन वाले क्षेत्र का जायजा लिया। टीम भूस्खलन के कारण और निवारण पर अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन को देगी। 27 अगस्त से वरुणावत पर्वत से लगे गोफियारा और जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन सक्रिय हुआ है, जिससे बारिश में रुक-रुककर बोल्डर गिर रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुरोध पर शासन ने टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) को इसका सर्वेक्षण करने का जिम्मा सौंपा है। शुक्रवार को टीएचडीसी के साथ जीएसआई (भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण) और यूएलएमएमसी (उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र) के विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंचे, जिन्होंने दूरबीन की मदद से कुटेटी देवी क्षेत्र से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। आगामी दिनों में टीम और भी विस्तृत सर्वेक्षण करेगी

Loading

About The Author


Spread the love